हिंदी
कानपुर: कानपुर देहात के रनिया इंडस्ट्रियल इलाके में एक सरिया फैक्ट्री में आग लगने से अफरातफरी मच गई। फैक्ट्री में काम कर रहे दर्जनों मजदूर इस भीषण आग में झुलस गए। सभी को कानपुर के हैलेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। शुरुआत में ब्वायलर फटने को हादसे की वजह माना जा रहा था लेकिन यह हादसा ब्वायलर फटने से नहीं बल्कि किसी और वजह से हुआ है।

फैक्ट्री के मजदूरों से जब इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हादसा ब्वायलर फटने से नहीं हुआ है बल्कि लोहा पिघलाने के दौरान किसी अजीब धातु के न पिघलपाने और ब्लास्ट करने के चलते हुए है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।
Published : 11 June 2017, 4:14 PM IST
No related posts found.