हिंदी
कानपुर: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी की 70वीं वर्षगाठ कुछ अलग ढंग से मनाई। कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले यानि आज हजारों की संख्या में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोटरबाइक से परेड स्थित भाजपा कार्यालय से तिरंगा यात्रा शुरू कर पूरे शहर में यात्रा निकाली। देशभक्ति का जज़्बा लिये भाजपा के युवा और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। यह यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी के नेतृत्व में निकाली गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
Published : 14 August 2017, 4:38 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश कानपुर कार्यकर्ता तिरंगा दिवस भाजपा यात्रा स्वतंत्रता
No related posts found.