हिंदी
कानपुर: शहर में पर्यावरण की बात की जाए तो पेड़ों की संख्या दिन ब दिन कम होती जा रही है। ऐसे में गौरैया को बचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक नई सोच अपनाते हुए एक नई पहल की शुरुआत की है। शहर में गौरैया विलुप्त होती जा रही है ऐसे में पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी दिवस पर गौरैया बचाओ संरक्षण के अभियान की शुरुआत की। इसमें भाजपा के लोगों ने गौरैया को कैसे सुरक्षित रखा जाए को लेकर नई सोच बनाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान छोटे-छोटे घोंसले बनाकर लोगों को बांटे भी गए।
भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का ये प्रयास है कि पर्यावरण सुरक्षित रहे और ये तभी सम्भव हो सकेगा, जब गौरैया सुरक्षित रहेगी। ऐसे में हमें दोनों को सुरक्षित रखने के लिए एक नयी सोच को जन्म देना होगा। जिसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर छोटे-छोटे घोंसले बनाये है और इसे लोगों को बाटकर जागरूक करने का काम किया है। वहीं मैथानी ने कहा कि ऐसी पहल को केवल भाजपा ही सोच सकती है। इन घोसलों से हम ये संदेश देना चाहते हैं कि गौरैया का घर वो ही भाजपा का घर है। इसलिए पर्यवारण और गौरैया को बचाने के लिए सभी आगे आये।
Published : 15 June 2017, 6:33 PM IST
Topics : कानपुर कार्यकर्ता गौरैया जागरूक पर्यवारण पहल बीजेपी भाजपा यूपी संरक्षण अभियान
No related posts found.