कन्नौज: घर से स्कूल के लिए निकली किशोरी का शव फांसी पर लटका मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

यूपी के कन्नौज में स्कूल के लिए गई छात्रा का शव फांसी पर लटका मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 25 July 2024, 7:21 PM IST
google-preferred

कन्नौज : सदर कोतवनाली क्षेत्र में किशोरी का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में हाहाकार मच गया। वहीं किशोरी की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल  है। परिजनों ने किशोरी की हत्या की जाने का आरोप लगाया है। मामले की सूचना  मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

 डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सदर कोतवाली के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी बुधवार को सुबह स्कूल के लिए घर से निकली थी। और रास्ते से अचानक गायब हो गई। गुरुवार को किशोरी का शव गांव के बाहर खेतों पर पेड़ों पर फांसी के फंदे पर लटका मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पड़ोसी गांव के युवकों पर हत्या कर शव फांसी पर लटकाने के आरोप लगाए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

किशोरी की मौत के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है। वहीं परिजनों के गंभीर आरोप के बाद यह मुद्दा इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों ने पुलिस ने मामले का जल्द खुलासा करने की अपील की है। 

Published : 
  • 25 July 2024, 7:21 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement