कन्नड़ अभिनेता नितिन गोपी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, जानिये उनके बारे में

कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता नितिन गोपी का दिल का दौरा पड़ने से यहां निधन हो गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 4 June 2023, 5:29 PM IST
google-preferred

बेंगलुरु: कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता नितिन गोपी का दिल का दौरा पड़ने से यहां निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कन्नड़ फिल्मों के साथ ही टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर चुके गोपी (39) अपने माता-पिता के साथ अपने इट्टामाडु आवास में रह रहे थे।

परिवार के सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार तड़के लगभग चार बजे नितिन को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका।

‘हेलो डैडी’ फिल्म के अलावा अभिनेता ने ‘केरालिडा केसरी’, ‘मुथिनंता हेंदती’, ‘निशब्द’ और ‘चिराबंधव्या’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था।

बाल कलाकार के तौर पर नितिन ने ‘सहसा सिम्हा’ में काम किया था जिसमें प्रसिद्ध कन्नड़ कलाकार विष्णुवर्द्धन ने मुख्य भूमिका निभायी थी।

उन्होंने लोकप्रिय सीरीज ‘पुनर्विवाह’ भी बनायी। उन्होंने कुछ तमिल धारावाहिकों में भी काम किया था।

Published : 
  • 4 June 2023, 5:29 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement