हिंदी
जम्मू। अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म ‘रंगून’ का प्रचार शुरू कर दिया है। प्रचार के सिलसिले में वह जम्मू में बीएसएफ जवानों के पास पहुंची। इस दौरान कंगना ने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं जो उन्हें सेना के जवानों को मिलने का मौका मिला।
विशाल भारद्वाज के निर्देशन वाली फिल्म ‘रंगून’ में कंगना रनौत, शाहिद कपूर और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 24 फरवरी को रिलीज होगी।
उन्होंने जवानों से मुलाकात में कहा, 'मैं यहां आने और आपसे (बीएसएफ जवानों) और आपके परिवारों से मिलने को लेकर सौभाग्यशाली रही हूं। यह मेरे लिए एक सम्मान की बात है।'
Published : 8 February 2017, 7:46 PM IST
No related posts found.