
मुबंई: भोजपुरी फिल्मों को दुनियाभर में खास पहचान दिलाने वाले फेमस एक्टर खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर धमाल मचा दिया है। खेसारी के फैंस का इंतजार फाइनली अब खत्म हो गया है। क्योंकि स्टार का नया सॉन्ग ‘कमरिया कोका कोला’ को रिलीज कर दिया गया है।
नए गाने में खेसारी फेमस मॉडल नयामत हांडा के साथ फलर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक ओर जहां खेसारी नयामत पटाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं, वहीं नयामत उन्हें नखरे दिखा रही हैं। गाने में दोनों स्टार्स की जोड़ी लाजवाब लग रही है। कुल मिलाकर खेसारी का ये सॉन्ग एक पर्फेक्ट रोमेंटिक पार्टी वेयर सॉन्ग है।
खेसारी के इस नए सॉन्ग लोगों का काफी अच्छा रिपोन्स मिला है। महज कुछ ही घंटे में इस गाने को लाखों लोगों ने यूट्यूब पर देख लिया है। लोग गाने और खेसारी की खूब तारीफ कर रहे है।
इसमें आपको खेसारी का एक अलग ही लुक देखने को मिलेगा। इस सॉन्ग में खेसारी बिल्कुल ही अलग अंदाज में नजर आ रहे है। गाने में खेसारी का एंर्जी लेवल कमाल का है।
इस हिट सॉन्ग को खुद खेसारी ने ही गाया है। वहीं गाने को शानदार म्यूजिक विनय विनायक ने दिया है। गाने लिरिक्स यादव राज ने लिखें हैं, वहीं गाने को डायरेक्ट दीपांशु डीजी ने किया है।
Published : 27 April 2022, 3:49 PM IST
Topics : Kamariya Coca Cola Khesari Lal Yadav new song कमरिया कोका कोला खेसारी लाल यादव नया सॉन्ग भोजपुरी सिनेमा रिलीज