हिंदी
नयी दिल्ली: कल्याण ज्वैलर्स इस महीने बिहार में तीन शोरूम खोलेगी।
केरल स्थित कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, नए शोरूम बक्सर, हाजीपुर और पूर्णिया में खोले जाएंगे। इससे बिहार में उसके शोरूम की संख्या 13 हो जाएगी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार कल्याण ज्वैलर्स के कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याणरमण ने कहा कि इस बाजार में जबरदस्त संभावनाएं हैं। नए शोरूम खुलने से क्षेत्र में कंपनी की उपस्थिति और मजबूत होगी।
Published : 15 January 2024, 3:35 PM IST
Topics : कल्याण ज्वैलर्स खोलना नयी दिल्ली बिहार शोरूम
No related posts found.