'कलंक' का पहला गाना ‘घर मोरे परदेसिया’ का शानदार टीजर रिलीज..देखे वीडियो
मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर की फिल्म 'कलंक' का पहला गाना घर मोरे परदेसिया का शानदार टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में देखे टीजर..
मुंबई: मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर की फिल्म 'कलंक' का पहला गाना घर मोरे परदेसिया का शानदार टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर वीडियो में वरुण धवन और आलिया भट्ट की शानदार झलक देखने मिल रही है।
#Kalank first song out tomorrow [Mon] at 11 am... A glimpse of the song #GharMorePardesiya... Directed by Abhishek Varman... 17 April 2019 release. pic.twitter.com/54NBrkzvmr
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 17, 2019
इस गाने में आलिया कत्थक करते हुए नजर आएंगी। फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट के अलावा माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू और संजय दत्त जैसे कलाकार दमदार किरदार दिखाई देंगे।
इस पीरियड ड्रामा फिल्म का निर्देशन अभिषेक बर्मन ने किया है जो इससे पहले करण जौहर के लिए '2 स्टेट्स' बना चुके हैं। इस मूवी में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त, वरूण धवन, आदित्य रॉय कपूर व एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा नजर आयेंगे।