हिंदी
मुंबई: मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर की फिल्म 'कलंक' का पहला गाना घर मोरे परदेसिया आज रिलीज कर दिया गया है। श्रेया घोषाल और वैशाली महाड़े की आवाज में गाए गए इस गाने का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। अमिताभ भट्टाचार्य ने इसके लिरिक्स लिखे हैं।
इस गाने में आलिया कत्थक करते हुए नजर आएंगी। फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट के अलावा माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू और संजय दत्त जैसे कलाकार दमदार किरदार दिखाई देंगे।
इस पीरियड ड्रामा फिल्म का निर्देशन अभिषेक बर्मन ने किया है जो इससे पहले करण जौहर के लिए '2 स्टेट्स' बना चुके हैं। इस मूवी में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त, वरूण धवन, आदित्य रॉय कपूर व एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा नजर आयेंगे।
Published : 18 March 2019, 2:35 PM IST
No related posts found.