हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल की सुपरहिट जोड़ी एक बारफिर सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाती नजर आ सकती है। अजय देवगन पीरियड फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म में वह मराठा योद्धा के रोल में दिखाई देंगे।
बताया जा रहा है कि इस फिल्म में काजोल भी काम करेंगी। रियल लाइफ कपल अजय देवगन-काजोल इस फिल्म में पति-पत्नी का रोल निभाएंगे। अजय फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका में नजर आएंगे।
अजय- काजोल की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। इनमें राजू चाचा, प्यार तो होना ही था, यू मी और हम जैसी कई फिल्में शामिल हैं।काजोल और अजय की जोड़ी को फिर पर्दे पर देखना फैंस के लिए एक शानदार ट्रीट होगा। (वार्ता)
Published : 30 January 2019, 5:24 PM IST
No related posts found.