तस्वीरों में देखें शादी के बंधन में बंधीं काजल अग्रवाल का वेडिंग लुक

डीएन ब्यूरो

बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय का जलवा बिखरने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल शादी के बंधन में बंध गई हैं। उनकी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में देखें काजल अग्रवाल की शादी की अनदेखी तस्वीरें।

काजल अग्रवाल

बॉलीवुड फिल्म सिंघम से सभी का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस काजल अग्रवाल 30 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंध गई हैं। उनकी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। काजल ने अपनी शादी में लाल रंग लंहगा पहना था जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही ती तो वहीं गौतम ने भी सफेद रंग की शेरवानी पहनी हुई थी।

काजल अग्रवाल की शादी की मंडप

उनके वेडिंग वेन्यू की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। उनका वेडिंग वेन्यू की सजावट सफेद फूलों से की गई है जो काफी खूबसूरत लुक दे रहा है।

काजल अग्रवाल की शादी की तस्वीर

उन्होंने मुंबई के ताज होटल में बॉयफ्रेंड गौतम किचलू के साथ शादी रचा ली। उनकी शादी में केवल उनके करीबी रिश्तेदार और खास लोग ही शामिल हो पाये थे।

काजल अग्रवाल

माथा पट्टी, कमरबंद और हैवी नेकलेस उनके लुक को चार चांद लगा रहा है।

काजल अग्रवाल

काजल की शादी से पहले उनके हल्दी और मेहंदी रस्म की तस्वीरें सामने आई थी, जिसे उनके फैंस के द्वारा खूब पसंद किया गया था।








संबंधित समाचार