Site icon Hindi Dynamite News

न्यायमूर्ति फातिमा बीवी एक सच्ची पथप्रदर्शक: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यायमूर्ति एम फातिमा बीवी के निधन पर शुक्रवार को शोक व्यक्त किया और उन्हें एक ऐसी 'सच्ची पथप्रदर्शक' बताया जिनकी उल्लेखनीय यात्रा ने कई बाधाओं को तोड़ा और महिलाओं को बहुत प्रेरित किया। पढ़िए डाईनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
न्यायमूर्ति फातिमा बीवी एक सच्ची पथप्रदर्शक: प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यायमूर्ति एम फातिमा बीवी के निधन पर शुक्रवार को शोक व्यक्त किया और उन्हें एक ऐसी 'सच्ची पथप्रदर्शक' बताया जिनकी उल्लेखनीय यात्रा ने कई बाधाओं को तोड़ा और महिलाओं को बहुत प्रेरित किया।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ''न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी के निधन से दुखी हूं। एक सच्ची पथप्रदर्शक…, उनकी उल्लेखनीय यात्रा ने कई बाधाओं को तोड़ दिया और महिलाओं को बहुत प्रेरित किया। कानूनी क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।'

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उच्चतम न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल फ़ातिमा बीवी का बृहस्पतिवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

Exit mobile version