Site icon Hindi Dynamite News

जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली, जानिये उनके बारे में

न्यायमूर्ति धीरज सिंह ठाकुर को राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने शुक्रवार को यहां आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली, जानिये उनके बारे में

विजयवाड़ा: न्यायमूर्ति धीरज सिंह ठाकुर को राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने शुक्रवार को यहां आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार न्यायमूर्ति ठाकुर ने न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा की जगह ली, जिन्हें हाल में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।

पच्चीस अप्रैल 1964 को जन्मे न्यायमूर्ति ठाकुर ने 18 अक्टूबर, 1989 को बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में एक वकील के रूप में काम शुरू किया था। उन्हें आठ मार्च 2013 को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।

बाद में उन्हें 10 जून 2022 को मुंबई उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया।

शपथ ग्रहण समारोह में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी, उनकी सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Exit mobile version