हिंदी
महराजगंज: महराजगंज जिले के पुलिस महकमे की सबसे बड़ी खबर इस वक्त डाइनामाइट न्यूज़ पर आ रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार निकाय चुनाव की आचार संहिता लगने के ठीक पहले जिले तीन सीओ, तीन थानेदार और दो चौकी इंचार्ज बदले दिये गये हैं।
सीओ के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
1. महराजगंज सदर में बेहतर काम कर रहे सीओ अजय सिंह चौहान को अब सीओ सदर की जगह नौतनवा की जिम्मेदारी दी गयी है।
2. अनुज कुमार सिंह को अब नौतनवा की जगह सीओ सदर बनाया गया है।
3. अनिरुद्ध कुमार को फरेन्दा सर्किल का नया सीओ बनाया गया है।
4. कोमल प्रसाद मिश्र को फरेन्दा सीओ से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। इनको यातायात की जिम्मेदारी दी गयी है।
थानेदार के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
1. उमेश कुमार को पुरंदरपुर थानेदार के पद से हटाकर सर्विलांस प्रभारी बनाया गया है।
2. दिनेश कुमार को बरगदवा का नया थानेदार बनाया गया है।
3. पुरुषोत्तम राव को पुरंदरपुर थानेदार बनाया गया है।
4. प्रशांत कुमार पाठक को परसामलिक थानेदार बनाया गया है।
दो चौकी इंचार्ज बदले गये
1. शैलेश प्रताप को कतरारी का नया चौकी इंचार्ज बनाया गया है।
2. रणविजय सिंह को लक्ष्मीपुर का चौकी इंचार्ज बनाया गया है।
Published : 9 April 2023, 7:57 PM IST
Topics : चौकी इंचार्ज तबादला थानेदार नौतनवा पुलिस महकमा फरेन्दा महराजगंज सदर सीओ
No related posts found.