Jubin Nautiyal: पॉपुलर सिंगर जुबिन नौटियाल मुंबई में एक्सीडेंट में घायल, अस्पताल में कराये गये भर्ती

पॉपुलर युवा सिंगर जुबिन नौटियाल एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 2 December 2022, 1:33 PM IST
google-preferred

मुंबई: पॉपुलर युवा सिंगर जुबिन नौटियाल एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ये हादसा गुरुवार की सुबह  मुंबई में हुआ। उन्हें इलाज के लिये मुंबई स्थित एक अस्पताल ले जाया गया है हादसे में सिंगर की कोहनी और रिब्स में फ्रैक्चर आया है।

जानकारी के मुताबिक अपने घर की बिल्डिंग की सीढ़ियों से उतरते वक्त जुबिन नौटियाल गिर गये। उनके सिर में भी चोट आई है। इलाज के लिये उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

इस हादसे के बाद जुबिन के दाहिने हाथ का ऑपरेशन होगा। बता दें कि डॉक्टर ने उनको अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।

बता दें कि जुबिन नौटियाल हाल के दिनों में ‘तू सामने आए’, ‘मानिके’, और ‘बना शराबी’ जैसे पॉपुलर ट्रेडिंग गानों के लिए सुर्खियों में हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे में घायल होने के बाद जुबिन के दायीं बांह का ऑपरेशन किया जाएगा। डॉक्टरों ने उन्हें दायीं बांह का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी है।

Published : 
  • 2 December 2022, 1:33 PM IST

Related News

No related posts found.