हिंदी
नई दिल्ली: कई संगीन आरोपों में वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को छत्तीसगढ़ पुलिस ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम से गिरफ्तार किया है। विनोद वर्मा से गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में पूछताछ हुई। विनोद वर्मा पर रंगदारी वसूलने, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विनोद इन दिनों छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के सोशल मीडिया प्रभारी हैं। पुलिस का यह भी दावा है कि विनोद वर्मा के घर से 500 सीडी बरामद की गई हैं। उनके पास एक सी़डी है, जो छत्तीसगढ़ के एक भाजपा मंत्री की काली करतूतों से संबंधित सीड़ी है।
पुलिस लगातार दबाव बना रही है कि विनोद वर्मा सीडी के स्रोत के बारे में बताएं। आपको बता दें कि विनोद मीडिया संस्थानों में लंबे समय से अपनी सेवायें दे रहे हैं। वह छत्तीसगढ़ के सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर लंबे समय से लिखते रहे हैं। विनोद वर्मा एडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया के भी सदस्य हैं।
Published : 27 October 2017, 12:05 PM IST
Topics : इंदिरापुरम गाजियाबाद गिरफ्तार पत्रकार मुकदमा विनोद वर्मा
No related posts found.