हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जोधपुर कोर्ट ने विदेश जाने की अनुमति दे दी है। अब सलमान अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग के लिए विदेश जा सकते हैं।
सलमान ने कोर्ट में याचिका दायर चार देशों की यात्रा के लिए अदालत से अनुमति मांगी थी। इसपर सुनवाई करतके हुए कोर्ट ने उन्हें अनुमति दे दी है। सलमान 25 मई से 10 जुलाई तक कनाडा, नेपाल और अमरीका की यात्रा करेंगे।
बता दें कि काला हिरण शिकार मामले में सलमान को पांच साल कैद की सजा सुनाई गई है। हालांकि दो दिन बाद ही उन्हें जमानत मिल गई। काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने सलमान को 5 साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही सैफ अली खान, नीलम, सोनाली, तब्बू और दुष्यंत सिंह को बरी कर दिया था।
Published : 17 April 2018, 5:45 PM IST
No related posts found.