जींद गैंगरेप-मर्डर केस में आया नया मोड़, आरोपी की लाश बरामद

हरियाणा के जींद में हुई गैंगरेप और मर्डर केस में एक नया मोड़ आया है। इस मामले में संदिग्ध आरोपी की लाश काफी सड़ी-गली स्थति में करनाल-कुरुक्षेत्र से बरामद की गई है।

Updated : 17 January 2018, 11:18 AM IST
google-preferred

नई दिल्लीः हरियाणा के जींद में हुई गैंगरेप और मर्डर केस में नया मोड़ सामने आया है। इस केस में संदिग्ध आरोपी की लाश काफी सड़ी-गली हालत में करनाल-कुरुक्षेत्र  से बरामद की गई है।

आरोपी का नाम गुलशन उर्फ हैप्पी बताया जा रहा है। आरोपी गुलशन 9 जनवरी से फरार चल रहा था। आरोपी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी के बारे में यह बताया जा रहा है कि वह उसी लड़की के स्कूल में पढ़ता था जिसकी उसने गैगरेप के बाद हत्या कर दी थी। 

बता दें कि पीड़िता की लाश 15 जनवरी को क्षत-विक्षप्त अवस्था में मिली। 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ न केवल सामूहिक दुराचार किया गया है बल्कि उसकी नृशंस हत्या भी कर दी गई है। 

बर्बर यौन हमले और शव के साथ भी रेप

इस घटना में रोहतक पीजीआई के डॉक्टरों का कहना है कि लड़की के साथ हुए बर्बर यौन हमले किये गये। लड़की के प्राइवेट पार्ट और शरीर में भी भारी और बिना धार वाले हथियार घुसाये गये। माना जा रहा है कि लड़की की मौत के बाद भी उसके शव के साथ रेप किया गया। तीन-चार लोग इस गैंगरेप में शामिल थे। पीड़िता के पिता समेत ग्रामीणों ने दोषियों के लिए सख्त सजा की मांग की है। लड़की के परिजनों का कहना है कि लड़की का पहले अपहरण किया गया और उसके बाद बलात्कार। परिजनों ने कहा कि दोषियों को जल्द ही सजा मिलनी चाहिए, हम उसके लिए न्याय चाहते हैं।

Published : 
  • 17 January 2018, 11:18 AM IST

Related News

No related posts found.