हिंदी
देवघर: झारखंड के देवघर जिले में शनिवार को बालू घाट पर एक चौकीदार का शव मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक चौकीदार की पहचान सिद्धेश्वर तुरी के रूप में की गई है और संदेह है कि उसकी बालू तस्करों ने गोली मारकर हत्या की है।
देवघर के पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि घटना राज्य की राजधानी रांची से 250 किलोमीटर दूर जसीडीह के बांका बालू घाट पर हुई।
उन्होंने बताया, ‘‘तुरी को सिर पर गोली मारी गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि घटना शुक्रवार रात की है और मामले की जांच की जा रही है।’’
Published : 22 April 2023, 8:55 PM IST
No related posts found.