झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षा बलों ने दो बारूदी सुरंग बरामद की

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में दो इम्प्रोवाइस्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए गए हैं जिसे प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने के लिए लगाया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Updated : 27 June 2023, 6:35 PM IST
google-preferred

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में दो इम्प्रोवाइस्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए गए हैं जिसे प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने के लिए लगाया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस निरीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), झारखंड जगुआर और जिला सशस्त्र पुलिस की टीम ने संयुक्त अभियान के दौरान सोमवार को तुम्बहका और पतातारोब गांवों के बीच मौजूद जंगल और रेंग्राहतु बंगलासाई टोला में दो विस्फोटकों का पता लगाया।

उन्होंने बताया कि आईईडी का वजन क्रमश: 10 किलोग्राम और पांच किलोग्राम था जिसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने 40 ‘स्पाइक होल’,लोहे से बने 250 तीर भी बरामद किए, जो सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने के लिए कच्ची सड़क पर लगाए गए थे।

 

Published : 
  • 27 June 2023, 6:35 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement