हिंदी
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने राजभवन के पास प्रदर्शन कर रहे पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों पर लाठीचार्ज किया जिससे कई लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर कथित रूप से पथराव किया और उसके बाद लाठीचार्ज किया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए जिनमें दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर, पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों ने दावा किया कि उनमें से लगभग 40 लोग लाठीचार्ज में घायल हुए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने पूछताछ के लिए 20 लोगों को हिरासत में लिया है।
रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया, “मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।”
Published : 21 February 2023, 10:37 AM IST
No related posts found.