Jharkhand : ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के मजदूर घर लौटेंगे

ताजिकिस्तान में दो महीने से अधिक समय से फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूर अपने गृह राज्य लौटेंगे। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 1 March 2023, 11:02 AM IST
google-preferred

रांची: ताजिकिस्तान में दो महीने से अधिक समय से फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूर अपने गृह राज्य लौटेंगे। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने बताया कि पहले चरण में 35 मजदूरों में से 22 वापस आएंगे, जबकि बाकी लोग टिकट बुक होने के बाद वापस लौटेंगे।

मजदूरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में आरोप लगाया था कि उन्हें बिजली पारेषण लाइन बिछाने के काम में लगाने वाली कंपनी ने उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए और उन्हें पर्याप्त भोजन नहीं दिया तथा पैसे भी नहीं दिए।

राज्य प्रवासी प्रकोष्ठ के अधिकारी ने कहा, 'ताजिकिस्तान में फंसे 35 श्रमिकों में से 22 झारखंड लौट रहे हैं, जबकि शेष टिकट मिलने के बाद लौटेंगे।'

बाद में, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य प्रवासी प्रकोष्ठ के एक ट्वीट को री-ट्वीट किया जिसमें कहा गया कि ताजिकिस्तान में भारतीय दूतावास से उनकी सुरक्षित वापसी के लिए संपर्क किया गया था।

Published : 
  • 1 March 2023, 11:02 AM IST

Related News

No related posts found.