
रांची: झारखंड हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक हजार का हर्जाना लगाया है। उनकी ओर से अदालत से समय की मांग की गई थी, जिस पर अदालत में उन पर हर्जाना लगाया है। पिछले कई सुनवाई से उनकी ओर से समय की मांग की जा रही थी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार राहुल गांधी ने अमित शाह पर टिप्पणी करने के मामले में हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। राहुल गांधी ने दिल्ली के अधिवेशन में कहा था कि भाजपा में हत्या का आरोपित भी अध्यक्ष बन सकता है, लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं हो सकता है। जिसको लेकर चाईबासा कोर्ट में शिकायत वाद दर्ज कराई गई है। अदालत में इस मामले में राहुल गांधी पर पीड़क कार्यवाही नहीं की अवधि को बढ़ा दिया है।
Published : 17 May 2024, 4:05 PM IST
Topics : fine Jharkhand High Court Rahul Gandhi Thousand Rupees एक हजार झारखंड हाई कोर्ट राहुल गांधी हर्जाना