हिंदी
रांची: झारखंड सरकार ने बृहस्पतिवार को 2023-24 में सूखा प्रभावित किसानों को प्रति क्विंटल धान के बदले न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से 117 रुपये अधिक कीमत प्रदान करने का निर्णय लिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। केंद्र ने धान (सामान्य) के लिए एमएसपी 2,183 रुपये प्रति क्विंटल तय की है जो पिछले साल 2,040 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक है।
केंद्र ने धान (ग्रेड ए) के लिए एमएसपी 2,203 रुपये प्रति क्विंटल तय की है, जो पिछले साल के 2,060 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक है।
कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने कहा कि कैबिनेट के इस फैसले से झारखंड के किसानों को एक क्विंटल धान बेचने पर 2,300 रुपये मिलेंगे।
Published : 8 December 2023, 11:21 AM IST
No related posts found.