
रांची/दुमका (झारखंड): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को ईडी के सामने पेश नहीं हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने दुमका में राज्य सरकार के एक जनसंपर्क कार्यक्रम में भाग लिया।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए उस पर उनकी सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया।
मुख्यमंत्री ने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान राज्य की दूसरी राजधानी दुमका में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की 5,350 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
Published : 13 December 2023, 10:15 AM IST
Topics : ईडी झारखंड धनशोधन मामले पूछताछ मुख्यमंत्री रांची दुमका हेमंत सोरेन