Jharkhand: हाथियों के झुंड ने शौच के लिए गये युवक को कुचल कर मार डाला, जानिये पूरी घटना

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में हाथियों के एक झुंड ने 26 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचल दिया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 19 November 2023, 5:07 PM IST
google-preferred

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में हाथियों के एक झुंड ने 26 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचल दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना घाटशिला मंडल के चाकुलिया वन क्षेत्र में सुनसुनिया गांव के पास शनिवार शाम को हुई जब संतोष मुंडा शौच के लिए घर से बाहर गया था।

पुलिस ने बताया कि मुंडा ने झुंड को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन उस पर हाथियों ने हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि पीड़ित को करीब के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुंडा के पिता की कुछ महीनों पहले ही मृत्यु हुई थी और वह परिवार में अकेला कमाने वाला था।

हाथियों ने आसपास के इलाके में मौजूद फसल को भी नुकसान पहुंचाया।

Published : 
  • 19 November 2023, 5:07 PM IST

Related News

No related posts found.