
झांसी: उत्तर प्रदेश में झांसी स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में गुरूवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पुलिस अधीक्षक -नगर (एसपी-सिटी) ज्ञाानेंद्र कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नवाबाद थानाक्षेत्र अंतर्गत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में आज सुबह एक अज्ञात शव बरामद किया गया।
मृतक की उम्र करीब 18 वर्ष के आसपास है और उसकी पहचान कराये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी थी।
Published : 11 April 2024, 1:19 PM IST
Topics : Bundelkhand Jhansi Unidentified Body University उत्तर प्रदेश झांसी बुंदेलखंड युवक विश्वविद्यालय शव