Akhilesh Yadav in Jhansi: झांसी में अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर किये बड़े हमले, कहा- ‘मारो और राज करो’ पर चल रही भाजपा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अपनी तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन झांसी पहुंचे, जहां एक प्रेस कॉंन्फ्रेंस में उन्होंने यूपी की योगी सरकार पर एक साथ कई बड़े हमले बोले। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में पढ़िये अखिलेश यादव की कॉंन्फ्रेंस की कुछ बड़ी बातें

Updated : 3 December 2021, 11:23 AM IST
google-preferred

झांसी: विधान सभा चुनाव से पहले राज्य भर में समाजवादी विजय रथ यात्रा का आगाज कर रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तीन दिन तक बुंदेलखंड दौरे पर है। बुंदेलखंड दौरे के अंतिम दिन अखिलेश यादव आज झांसी पहुंचे हैं, जहां वे आज तीन बड़ी जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं। समाजवादी विजय रथ यात्रा के दौरान जनसभाओं को संबोधित करने से पहले अखिलेश यादव ने झांसी में एक प्रेस कॉंफ्रेंस की, जिसमें उन्होंने राज्य की योगी सरकार पर एक साथ कई बड़े हमले बोले। 

डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की झांसी में प्रेस कॉंफ्रेस की कुछ बड़ी बातें।

1) अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरीके से अंग्रेज बांटो और राज करो की नीति पर पर चलते थे, उसी तरीके से भारतीय जनता पार्टी की सरकार ‘मारो और राज करो” पर चल रही है। फर्जी एनकाउंटर के मामलों में भी अगर नोटिस किसी सरकार को मिले है तो वह यूपी सरकार है।

2) बहुत अन्याय हुआ है। सबसे ज्यादा कस्टोडियल डेथ उत्तर प्रदेश में हुई है। सबसे ज्यादा फेक एनकाउंटर पर एनएचआरसी के नोटिस उत्तर प्रदेश सरकार को मिले हैं। इसलिए जनता ने किसानों ने नौजवानों ने व्यापारियों ने मन बनाया है इस बार भाजपा का सफाया होगा।

3) जिन्होंने किसानों पर जीप चढ़ा दी उनके साथ सरकार खड़ी है, उन्हें बचा रही है। अब चुनाव आ गया तो मिसाइल का सपना दिखा रहे हैं झांसी के लोगों को। 
यहां के लोग अब भारतीय जनता पार्टी के झांसे में आने वाले नहीं हैं।

4) चुनाव आ गया तो कह रहे हैं कि लैपटॉप देंगे टेबलेट बाटेंगे, स्मार्ट फोन देंगे। अगर सरकार ने अपना वादा पूरा किया होता लॉकडाउन में लोगों को नौजवानों को इतनी तकलीफ का सामना नहीं करना पड़ता।

5) उन्होंने वादा किया था डाटा फ्री देंगे, लैपटॉप देंगे, स्मार्टफोन देंगे, टेबलेट देंगे, वाईफाई देंगे, अगर यह दिया होता तो लॉक डाउन के अंदर इतनी तकलीफों का सामना नहीं करना पड़ता। 

6) लैपटॉप क्यों देंगे हमारे बाबा मुख्यमंत्री को चलाना नहीं आता। अगर वह चलाना जानते होते तो शायद लैपटॉप भी देते।

7) नाम बदलने वाली सरकार। दूसरों के काम को अपना बताने वाले लोग। लहर चली है बदलाव की। लोग इनको यहां से हटाने का काम करेंगे।

8) लखनऊ में इन्वेस्टमेंट के बड़े-बड़े आयोजन किए गये, जिसमें प्रधानमंत्री जी भी आए राष्ट्रपति जी भी आए। सब आए लेकिन बता दीजिए कहां पर कारखाना लग गया, उद्योग लग गया।

9) अपनी माताओं बहनों को जो हम सम्मान देते थे। समाजवादी पेंशन से इस महंगाई के दौर में अगर जरूरत पड़ी तो उसे 3 गुना करने का काम करेंगे।
क्या उत्तर प्रदेश छोड़कर किसी अन्य प्रदेश में कोई आईपीएस हत्या के आरोप में फरार है?

10) क्या किसी प्रदेश में एक आईपीएस दूसरे आईपीएस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहा है ट्रांसफर पोस्टिंग में?

11) कासगंज में 2 फीट के पाइप पर बताओ कोई नौजवान फांसी लगा ले पुलिस कस्टडी में क्या किसी और को देश में ऐसा हो रहा है?

12) अभी जिस हाल में बैठक कर के आए थे और भाजपा के लोग। एक-एक डीजीपी तारीफ कर रहा था। बहुत सारे अधिकारी वहां की तारीफ कर कर एक दूसरे से शेयर कर रहे थे।

13) अगर वह डीजीपी सपा के काम की खुलेआम तारीफ कर देते तो हो सकता सस्पेंड हो जाते। 100 से 112 कर दिया 112 करने से कौन सा फायदा पहुंच गया?

Published : 
  • 3 December 2021, 11:23 AM IST

Related News

No related posts found.