
महराजगंज: घुघुली के मेन बाजार में माँ वैष्णो ज्वेलरी के नाम से संचालित सोने चांदी की दुकान में ठगी का एक मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: डाइनामाइट न्यूज़ की ख़बर का बड़ा असरः सूदखोरों के उत्पीड़न से प्रधानाध्यापक आत्महत्या मामले में तीन के ख़िलाफ़ एफआईआर
दुकान के मालिक मुन्ना वर्मा पुत्र श्रीकांत वर्मा के अनुसार एक ठग उनकी दुकान से मंगलसूत्र का डिब्बा ले उड़ा, जिसका वजन लगभग 60 ग्राम है। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
इस संबंध में घुघुली थानेदार ने बताया कि पैसा देकर जेवर ले जाने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच चल रही है।
Published : 5 September 2022, 4:24 PM IST
Topics : घुघुली ज्वेलर ठग मंगलसूत्र महराजगंज मुन्ना वर्मा सोने चांदी