हिंदी
पुंछ: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर हथियार से दुर्घटनावश गोली चलने की घटना में एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि यह घटना कृष्णा घाटी सेक्टर में उस समय हुई जब लांस नायक जसबीर सिंह की रायफल से दुर्घटनावश गोली चल गई।
अधिकारियों ने बताया कि सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शव को अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
Published : 11 May 2023, 4:57 PM IST
Topics : गोली जम्मू कश्मीर जवान शहीद दुर्घटनावश नियंत्रण रेखा पुंछ हथियार
No related posts found.