Jawaharlal Nehru Death Anniversary: पंडित नेहरू को पुण्यतिथि पर देश कर रहा नमन, पीएम मोदी सोनिया, खड़गे समेत दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

आज देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि है। इस मौके पर देश पंडित नेहरू को याद कर रहा है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 27 May 2024, 12:19 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को आज कृतज्ञ देश याद कर रहा है। आज के दिन 27 मई 1964 को ही पंडित नेहरू ने अंतिम सांस ली थी। आज उनकी 60वीं पुण्यतिथि हैं।  उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है। पंडित नेहरू देश के बच्चों के बीच चाचा नेहरू के रूप में प्रसिद्ध थे।

पंडित नेहरू की 60वीं पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, TMC चीफ ममता बनर्जी समेत कई दिग्गज नेताओं ने सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और याद किया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सोमवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने दिल्ली के शांति वन में स्थित नेहरू समाधि पर पुष्पांजलि अर्पति की।

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''मैं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.'' 

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के योगदान के बिना भारत का इतिहास अधूरा है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, '' आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में आगे ले जाने वाले, लोकतंत्र के समर्पित प्रहरी, स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री व हमारे प्रेरणास्रोत, पंडित जवाहरलाल नेहरू  के अतुलनीय योगदान के बिना भारत का इतिहास अधूरा है.''

इस अवसर पर राहुल गांधी ने प्रथम प्रधानमंत्री को याद करते हुए उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन किया। राहुल गांधी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। एक दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन – स्वतंत्रता आंदोलन, लोकतंत्र की स्थापना, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की नींव रखते हुए भारत निर्माण के लिए समर्पति किया। राहुल ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के मूल्य सदैव उनका मार्गदर्शन करते रहेंगे।

Published : 
  • 27 May 2024, 12:19 PM IST

Related News

No related posts found.