
नई दिल्ली: आज देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि है। पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर देश अपने पहले पीएम को याद कर रहा है। पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने उनकी समाधि शांति वन जाकर पिंडत नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस पार्टी समेत देश के कई नेताओं द्वारा आज आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को भी याद किया।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शांति वन जाकर नेहरू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नेहरू को याद करते हुए ट्वीट किया, 'निधन के 58 वर्ष के बाद भी पंडित जवाहलाल नेहरू के विचार, राजनीति और हमारे देश के लिए उनका दृष्टिकोण उतना ही प्रासंगिक है, जितना पहले रहा है. कामना है कि भारत के इस अमर सपूत के मूल्य हमारे कदमों और विवेक का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
Published : 27 May 2022, 11:09 AM IST
Topics : 58वीं पुण्यतिथि Congress Jawalal Nehru Sonia Gandhi जवाहर लाल नेहरू प्रथम प्रधानमंत्री श्रद्धांजलि