हिंदी
जौनपुर: केराकत के कुसरना गांव में हरिजन बस्ती के पास मुख्य मार्ग पर टेम्पो का टायर फटने से टेम्पो बेकाबू होकर सामने आ रही ट्रक में टकरा गई। इस घटना के बाद टेम्पो से भरी सवारी ट्रक की चपेट में आ गई और टेम्पो ट्रक के भीतर जा घुसी।
इस भीषण सड़क हादसे के बाद तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गये हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना की सूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचकर रास्ते को रोक कर कुछ स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य कर रही है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
Published : 12 December 2018, 5:36 PM IST
Topics : कुसरना गांव जौनपुर टेम्पो ट्रक भिड़ंत भीषण सड़क हादसा
No related posts found.