जनार्दन प्रसाद भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण कोलकाता के नए महानिदेशक नियुक्त, जानिये उनके बारे में

जनार्दन प्रसाद को भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 2 June 2023, 3:45 PM IST
google-preferred

कोलकाता: जनार्दन प्रसाद को भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बृहस्पतिवार को 174 साल पुराने संस्थान का कार्यभार संभालने वाले प्रसाद, डॉ. एस राजू का स्थान लेंगे, जो 2020 से इस पद पर आसीन रहे हैं।

प्रसाद पटना विश्वविद्यालय से भूविज्ञान में स्नातकोत्तर हैं और 1988 में भूविज्ञानी के रूप में जीएसआई, गांधीनगर में शामिल हुए।

उन्हें शिलांग, पटना, फरीदाबाद, रांची और हैदराबाद में भी विभिन्न पदों पर तैनात किया गया था।

इस कार्यभार से पहले, वह जून 2020 से दक्षिणी क्षेत्र के अतिरिक्त महानिदेशक और विभागाध्यक्ष के रूप में तैनात थे। वह तकनीकी-एवं-लागत समिति, राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण ट्रस्ट, नयी दिल्ली के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।।

प्रसाद को मेटलोजेनी और खनन अन्वेषण अध्ययन (मिनरल एक्सप्लोरेशन स्ट्डीज) का अनुभव है और वह सौराष्ट्र और गुजरात के अन्य क्षेत्रों में चूने का पत्थर (लाइमस्टोन), सोना, बेस मेटल, पीजीई और बॉक्साइट जैसी धातुओं के व्यापक खनिज खनन कार्य से जुड़े रहे हैं।

मेटलोजेनी भूविज्ञान की एक शाखा है जिसमें किसी स्थान के भूवैज्ञानिक इतिहास और वहां मौजूद खनिजों के बीच संबंध का अध्ययन किया जाता है।

संयोग से, प्रसाद आंध्र प्रदेश, गोवा, झारखंड, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में लोहे और मैंगनीज के अवैध खनन की जांच के लिए गठित न्यायमूर्ति एमबी शाह आयोग का हिस्सा भी रह चुके हैं । इस मामले में केंद्र और राज्य सरकारों को भारी राजस्व घाटा हुआ था।

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई), खान मंत्रालय से जुड़ा एक कार्यालय है, जिसका मुख्यालय कोलकाता शहर में है और लखनऊ, जयपुर, नागपुर, हैदराबाद, शिलांग और कोलकाता में इसके छह क्षेत्रीय कार्यालय हैं।

Published : 
  • 2 June 2023, 3:45 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement