हिंदी
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक रेस्तरां में आग लग गई जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि घायल व्यक्ति रेस्तरां का ही कर्मचारी है और जब आग लगी, तब वह सो रहा था। उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
उन्होंने कहा कि आग के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
Published : 4 September 2023, 6:34 PM IST
Topics : आग घायल जम्मू कश्मीर जम्मू पठानकोट राजमार्ग रेस्तरां सांबा
No related posts found.