हिंदी
श्रीनगर: केंद्रशासित प्रदेश का महत्वपूर्ण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के कारण शुक्रवार को दूसरे दिन भी यातायात के लिए बंद रहा।
अधिकारी भूस्खलन के मलबे को हटाने और कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले राजमार्ग पर यातायात बहाल करने की कोशिश में लगे हैं।
यह भी पढ़ें: रामबन में भूस्खलन, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, 200 से अधिक वाहन फंसे
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर 400 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: भूस्खलन के चलते ऊटी-मेट्टूपालयम सड़क पर यातायात बाधित
उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर शेरबीबी, मागेरकोटे, मेहद कैफेटेरिया और दलवास सहित कई स्थानों पर भूस्खलन के बाद बृहस्पतिवार को 270 किलोमीटर लंबी सड़क यातायात के लिए बंद कर दी गई थी।
Published : 2 February 2024, 12:15 PM IST
Topics : Closed Jammu Kashmir Highway landslide केंद्रशासित प्रदेश जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद भूस्खलन यातायात श्रीनगर
No related posts found.