Sex Racket: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, छह लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मकान किया सील, जानिये पूरा अपडेट

जम्मू में एक सप्ताह पहले सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में छह लोगों की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को एक मकान को सील कर दिया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 18 June 2023, 11:53 AM IST
google-preferred

जम्मू: जम्मू में एक सप्ताह पहले सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में छह लोगों की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को एक मकान को सील कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने उपायुक्त के आदेश पर अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम (देह व्यापार रोकथाम कानून) के तहत शहर के बहू किला इलाके में मकान को सील किया।

जम्मू शहर (पूर्व) के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी जहीर अब्बास जाफरी ने कहा, “हाल ही में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद बहू किला थाने में दर्ज एक मामले के सिलसिले में मकान को सील कर दिया गया। अभियान के दौरान 15 वर्षीय लड़की को मुक्त कराया गया था।”

उन्होंने कहा कि सभी छह आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया और मकान की कुर्की की कार्यवाही शुरू की गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुक्त कराई गई लड़की ने अदालत के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया है।

बहू की तहसीलदार पुनिका शर्मा ने कहा, “जम्मू के उपायुक्त के आदेश पर मकान मालिक को नोटिस दिया गया था। नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद मकान को सील कर दिया गया।”

Published : 
  • 18 June 2023, 11:53 AM IST

Related News

No related posts found.