हिंदी
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में आज फिर से भारतीय सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले के चौगाम इलाके में शनिवार के दिन आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई। जिसमे भारतीय जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया।
मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकवादियों पहचान हो गई है। इनमें से एक आतंकवादी नाम सज्जाद अहमद चेक है जो ब्रारीपोरा का रहने वाला है, वहीं दूसरे आतंकवादी नाम बासिर नाजीर है जो शोपियां और आचान पुलवामा का रहने वाला है।
इन आतंकियों को पड़कने के लिए पुलिस और सुरक्षाबलों ने तड़के ही चौगाम इलाके में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू कर दिया था। जिसके जैसे ही आतंकियों इसकी भनक पड़ी उन्होनें पुलिस और सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके भारतीय जवानों ने उन पर अपनी जवाबी कार्यवही की और दो आतंकवादियों को मार गिराया।
Published : 25 December 2021, 11:18 AM IST