हिंदी
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में रविवार को आतंकवादियों ने एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि मोहम्मद शफी को आज तड़के एक मस्जिद के अंदर गोली मार दी गई।

कश्मीर जोन पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आतंकवादियों ने गेंटमुल्ला, शीरी बारामूला में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफी पर मस्जिद में अजान पढ़ते समय गोलियां चलाईं जिससे उनकी मौत हो गई।’’
पुलिस ने कहा कि घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
Published : 24 December 2023, 10:41 AM IST
No related posts found.