जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन…अधांधुन गोलीबारी में एक जवान शहीद

जम्मू कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है और अधांधुन गोलीबारी की जिसमें एक जवान शहीद हो गये हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें पूरी खबर..

Updated : 6 October 2020, 1:35 PM IST
google-preferred

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है और अधांधुन गोलीबारी की जिसमें एक जवान शहीद हो गये हैं। बताया जा रहा है कि गोलीबारी के दौरान सुबेदार सुखदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये लेकिन बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। कहा जा रहा है कि शहीद जवान उधमपुर के पियोनी गांव के रहने वाले थे।

वहीं इस मामले पर रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार को नियंत्रण रेखा से लगे इस सेक्टर में गोलीबारी की। आगे उन्होंने कहा कि हमारे जवानों ने दुश्मन की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। 

बता दें कि पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। इससे पहले जम्मू कश्मीर के पुंछ इलाके में फायरिंग की गई। 

Published : 
  • 6 October 2020, 1:35 PM IST

Related News

No related posts found.