Site icon Hindi Dynamite News

Jammu & Kashmir: भारत में आतंक की एक और साजिश नाकाम, BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को किया ढ़ेर

पाकिस्तान हमेशा ही भारत के खिलाफ नई नई चालें चलता रहता है, हाल ही में फिर से उसने भारत के खिलाफ ऐसी एक चाली है, जिसे भारतीय जवानों ने नकाम कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Jammu & Kashmir: भारत में आतंक की एक और साजिश नाकाम, BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को किया ढ़ेर

नई दिल्ली: भारतीय जवानों ने आज जम्मू में भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े अरनिया सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया है। ये पाकिस्तानी अरनिया सेक्टर के भूलचक पोस्ट से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था। 

मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी घुसपैठिये को सीम के अंदर आते देख BSF के जवानों उसे कई बार चेतावनी दी, कि वो सीमा को पार ना करें। लेकिन वो माना नहीं जिसके चलते जवानों ने उसे गोली मार कर ढेर कर दिया। 

पुलिस ने बताया कि, आज सुबह तड़के भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा से अचनक गोलीबारी की आवाज आने लगी। जिसे सुनकर सीमांत के पास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। पहले उन लोगों को लगा कि बॉर्डर पर भारत और पाकिस्तान के जवानों के बीच गोलीबारी हो रही है। 

फिर कुछ समय बाद गोलीबारी बंद हो गई। इसके बाद खबर मिली कि अरनिया के पोप भूले चक में एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को  BSF के जवानों ने मार गिराया है। पकिस्तानी घुसपैठिया भोर के अंधेरे का फायदा उठाते हुए भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था।  

Exit mobile version