हिंदी
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मोर्टार का जंग लगा गोला मिला है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने सीमा चौकी चडवाल इलाके में जारी निर्माण कार्य के दौरान खुदाई में मोर्टार का जंग लगा गोला बरामद किया।
अधिकारियों के मुताबिक, बम निरोधक दस्ते ने नियंत्रित विस्फोट कर मोर्टार के गोले को नष्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान कोई नुकसान नहीं हुआ।
Published : 16 July 2023, 1:40 PM IST
Topics : अंतरराष्ट्रीय सीमा कठुआ गोला जंग जम्मू कश्मीर मोर्टार
No related posts found.