हिंदी
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले से पिछले हफ्ते लापता हुआ सेना का एक जवान मिल गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, लद्दाख में तैनात जावेद अहमद वानी शनिवार को अपने पैतृक स्थान कुलगाम जिले से उस समय लापता हो गए, जब वह छुट्टी पर आए थे।
कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सेना के लापता जवान को कुलगाम पुलिस ने ढूंढ लिया है। मेडिकल जांच के तुरंत बाद संयुक्त रूप से पूछताछ शुरू होगी। आगे की जानकारी दी जाएगी।’’
पुलिस ने वानी के लापता होने के संदर्भ में पूर्व में कोई विवरण नहीं दिया था, लेकिन आशंका थी कि आतंकवादियों ने उनका अपहरण कर लिया।
Published : 4 August 2023, 2:10 PM IST
Topics : कुलगाम जम्मू कश्मीर मेहबूबा मुफ्ती लापता सेना श्रीनगर
No related posts found.