हिंदी
उधमपुर: जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर कस्बें के सलाथिया चौक पर बुधवार दोपहर को एक बड़ा धमाका हुआ है। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 14 लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। धमाके में घायल हुए सभी लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। धमाके में जान गवांने वाले युवक की पहचान किकरू राम के रूप में हुई है, जो धलपर निवासी जुगल का बेटा है।
धमाके की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और सैन्य अधिकारी जवानों के साथ मौके पर पहुंच चुके है। उधमपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि उधमपुर शहर में एक विस्फोट हुआ। विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 14 घायल हो गए हैं।
वहीं इस बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस घटना में 14 लोग घायल हुए हैं। मैं आश्वासन देता हूं कि हम इस स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।
Published : 9 March 2022, 3:57 PM IST
Topics : blast Udhampur ऊधमपुर जम्मू कश्मीर विस्फोट
No related posts found.