हिंदी
जम्मू: जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में तेंदुए के हमले में चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि लड़की की पहचान तनु के रूप में हुई है। वह जिले के पंचारी क्षेत्र के ऊपरी बंजाला स्थित अपने घर से शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाहर निकली थी, इसी दौरान कथित तौर पर तेंदुआ उसे उठा ले गया।
बच्ची का क्षत-विक्षत शव पास के जंगल से रविवार तड़के बरामद हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जगह-जगह जाल लगाए हैं।
Published : 3 September 2023, 6:20 PM IST
No related posts found.