Jammu Kashmir: पहलगाम के पास बड़ा हादसा, 39 जवानों से भरी ITBP की बस नदी में गिरी, 6 जवान शहीद, कई गंभीर

जम्मू कश्मीर के पहलगाम के पास बड़ा हादसा हो गया है। यहां ITBP के जवानों को ले जा रही बस नदी में गिर गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 16 August 2022, 12:17 PM IST
google-preferred

जम्मू: जम्मू कश्मीर के पहलगाम के पास बड़ा हादसा हो गया है। यहां चंदनबाड़ी ITBP के पास 39 जवानों को ले जा रही बस नदी में गिर गई। सभी सुरक्षाकर्मी अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। अभी तक 6 जवानों की मौत की खबर है। रेसक्यू ऑपरेशन जारी है।

इस हादसे में कई जवान गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। गंभीर रूप से घायल जवानों को श्रीनगर स्थित आर्मी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। अन्य जवानों को पहलगाम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मौके पर 19 एंबुलेंस को तैनात हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह बस चंदनवाड़ी से पहलगाम की तरफ जा रही थी। बस में 37 जवान आईटीबीपी के और दो जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे। मौके पर रेसक्यू अभियान जारी है।

पहलगाम में ITBP के जवानों की बस का हादसा

बताया जाता है कि बस का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ और बस गहरी खाई में गिर गई।

Published : 
  • 16 August 2022, 12:17 PM IST

Related News

No related posts found.