Jammu & Kashmir: राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग में धमाका, सेना के दो पोर्टर घायल

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग में हुए धमाके में सेना के दो पोर्टर घायल हो गए। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 8 October 2023, 1:57 PM IST
google-preferred

राजौरी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग में हुए धमाके में सेना के दो पोर्टर घायल हो गए। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि यह धमाका नौशेरा सेक्टर के सीमावर्ती कलाल क्षेत्र में शनिवार को हुआ जिसमें मंगियोते गांव के निवासी राजकुमार और अश्विनी कुमार घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठ को रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में बारूदी सुरंगें बिछाई जाती हैं और इन पर लगे निशान कई बार बारिश से धुल जाते हैं जिससे इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं।

Published : 
  • 8 October 2023, 1:57 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement