
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। भारतीय सुरक्षाबलों के जवानों ने शनिवार को कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया है, अभियान अभी भी जारी है। इस बात की जानकारी जम्मू कश्मीर पुलिस ने दी है।
सुरक्षाबलों के साथ आतंकवादियों की मुठभेड़ शोपियां के गांव किलबल इलाके में हुई। जिसमें जवानों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। अभी तक मरे हुए आंतकी की पहचान नहीं हो पाई है कि आखिर वो किस आंतकवादी संगठन के साथ जुड़ा हुआ था। कश्मीर जोनल पुलिस ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और कहा पुलिस और सुरक्षा बल की अभी भी अभियान पर हैं।
बता दें कि हाल ही में श्रीनगर में सुरक्षा कोर ग्रुप की अहम बैठक हुई थी। इस बैठक में सुरक्षा समीक्षा की गई और साल 2022 के लिए आतंकी विरोधी एक्टिवीटी से निपटने के लिए नई रणनीति तैयार करने को लेकर चर्चा हुई थी। कोर ग्रुप की इस बैठक में आतंकवादी संगठनों और उनके मालिकों की नई रणनीतियों को लेकर भी बात की गई।
Published : 22 January 2022, 4:12 PM IST
Topics : encounter Indian Soldiers Jammu Kashmir Killed terrorist आतंकवादी जम्मू कश्मीर भारतीय सुरक्षाबलों मुठभेड़