हिंदी
श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के जरिये भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे चार आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया, "सेना ने रविवार शाम केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के जरिये घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को मार गिराया।"
यह भी पढ़ें: बड़गाम: 3 पत्थरबाजों की मौत के विरोध में अलगाववादियों ने किया कश्मीर बंद का एलान
उन्होंने बताया, "इलाके में खोज अभियान अभी जारी है।" (आईएएनएस)
Published : 10 April 2017, 11:27 AM IST
Topics : कश्मीर कुपवाड़ा जम्मू जम्मू कश्मीर भारतीय क्षेत्र राष्ट्रीय
No related posts found.